4 बंजारा महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माँझी में चार घुमंतू बंजारा महिलाओं का बंध्याकरण (ऑपरेशन) चिकित्सा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार की नेतृत्व में किया गया।
इस सम्बंध में डॉ रोहित कुमार ने बताया कि घुमंतू आम तौर पर स्थाई रूप से एक जगह नही रहने वाले लोगों को बंजारे या बाहरी लोग कहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित कर इन सभी महिलाओं को ऑपरेशन बंध्याकरण से सम्बंधित बारीकी से जानकारी दी गई। उसके बाद ये बंध्याकरण के लिए तैयार हुई। बुधवार को ब्रह्मपुर छपरा से पहुंचीं कुल 4 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। इसके तुरंत बाद ही महिलाओं को सभी जरूरी दवा एवं अन्य सामग्री का भी मुफ्त वितरण किया गया। मौके पर ही सभी लाभार्थियों को उनके खाते में दो हजार रुपए और उत्प्रेरकों को तीन तीन सौ रुपए संबंधित खातों में हस्तांतरित किया गया। उक्त मौके पर डॉ धर्मेंद्र कुमार, विवेक ब्याहुत, सुजीत सिन्हा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।