राजद नेता सुधांशु रंजन के जन्मदिवस पर लोगों ने काटे केक, दी बधाई!
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: सारण निकाय के पूर्व प्रत्यासी व सारण जिला राजद के वरीय नेता सुधांशु रंजन को जन्मदिन पर बधाई देने वालो का लगा ताता। वहीं जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे माँझी और जलालपुर में उनके कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया। वहीं शुभचिंतक ने उनके आवास पर जाकर भी बढ़ाई दिया। इसी क्रम में श्याम जनसेवा फाउंडेशन के संचालक तथा बरौली विधानसभा के विधायक प्रत्याशी श्याम भाई, सारण जिला के भाजपा नेता प्रकाश सिंह पुन्नू तथा मुखिया पुत्र रजनीश सिंह ने छपरा स्थित आवास पर पहुच कर मुलाकात की तथा जन्मदिन की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दिए। साथ ही सोशल मीडिया तथा फ़ोन पर जन्मदिन की बधाई देने वालो को भी सुधांशु रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।