लूट कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): लूट कांड के फरार आरोपी को नौतन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। जिले के नौतन थाना में दर्ज लूट कांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नौतन थाना पुलिस ने गोपालगंज जिले के हथुवा थाना क्षेत्र के नया गांव में छापेमारी का गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार और आरोपी की पहचान अमित सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस द्वारा मंगलवार को 3:00 बजे के करीब सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी सार्वजनिक की गई।