छात्राओं ने नव दुर्गा का रूप धारण कर मन मोहा, सबने लिया आशीर्वाद!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी थाना क्षेत्र के बीकेबी हाईटेक स्कूल में दुर्गापूजा अवकाश के पूर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं ने नव दुर्गा के रूपों को धारण कर बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिससे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के मंत्रोच्चारण से हुई। वहीं भक्ति गीतों पर छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
वहीं प्रधान शिक्षिका स्वीटी कुमारी, पिंकी कुमारी, साक्षी कुमारी के साथ सभी छात्र छात्राओं ने नव दुर्गा के रूपों को नमन करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किया।
मौके पर शिक्षिका स्वीटी कुमारी ने कहा कि यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। इस मौके पर स्कूल की प्रिसिंपल रिंकू भारतीय ने कार्यक्रम की काफी सराहना की। वहीं दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह त्योहार शक्ति की देवी मां दुर्गा का है। सभी स्टूडेंट्स को मां दुर्गा से सीख लेनी चाहिए कि किस तरह से हम अपने कर्म पथ पर अग्रसर रहें। हमें अपनी बुराइयों को खत्म करते हुए अच्छाइयों को ग्रहण करना चाहिए।
उक्त मौके पर छात्रा अनामिका भारतीय, खुशी खातून, स्वीटी कुमारी, अदिति कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सांवी सिंह, पृषा सिंह, आराध्या कुमारी, सलोनी कुमारी ने नव दुर्गा का रूप धारण कर मन मोहा लिया। वही रूप सज्जा स्वीटी कुमारी तथा संचालन साक्षी कुमारी का रहा।