मॉं कूष्माण्डा की भक्तों ने की पूजा अर्चना!
सारण (बिहार) संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: दूर्गा पूजा के चौथे दिन मॉं कूष्माण्डा की पूजा अर्चना परंपरागत ढ़ंग से किया गया। जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ुका जमुनिया बाबा मठिया स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने मॉं कूष्माण्डा की पूजा अर्चना की।
"सुरा संपूर्ण कलशं,रुधिराप्लु त्वमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यं कूष्माण्डा शुभदास्तु मे।।"
आज अहले सुबह से ही मॉं का उक्त मंत्रोच्चार पूजा स्थल पर पूजा समिति के पुरोहित द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से गुंजता रहा। अमृत से परिपूर्ण कलश को धारण करने वाली और कमल-पुष्प से युक्त तेजोमय मॉं कूष्माण्डा हमें सब कार्यों में शुभदायी सिद्ध हों ।भक्तों ने सार्वजनिक पूजा स्थलों पर माॅं कूष्मांडा की सामुहिक प्रार्थना की।