अहिंसा दिवस पर नन्हे बच्चों ने भी धूमधाम से मनाया गांधी जयंती!
सारण (बिहार): जिले के मांझी प्रखंड के ताजपुर में स्थित बीकेबी हाईटेक स्कूल में अहिंसा दिवस पर बच्चों ने गांधी जी को याद किया। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
वहीं गांधी जयंती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बखूबी गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण किया।
तत्पश्चात शिक्षिका स्वीटी कुमारी ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। इस पर यदि हम लोग अमल करें, तो हम अपने जीवन को सुख में बनाने के साथ-साथ अपने सपने को भी साकार कर सकते हैं। वही शिक्षिका पिंकी कुमारी ने कहा कि गांधी जी के रास्ते पर चलते हुए आसपास गंदगी न फैला कर साफ सफाई रखना चाहिए। वहीं बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता रिंकू भारतीय ने किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आए अंब्रीश कुमार सिंह को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक और सैकड़ो बच्चे मौजूद थे।