हजारों रुपए के साथ 9 जुआरी गिरफ्तार!
सारण (बिहार): दिघवारा थानान्तर्गत ग्राम-मानपुर से कुल-17,190 रूपये, 05 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल के साथ 9 जुआरिओं को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि रविवार को दिघवारा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- मानपुर आम के बगीचा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिघवारा थाना पुलिस टीम ग्राम- मानपुर आम के बगीचा पहुँच कर छापामारी किया। छापामारी के क्रम में नगद 17,190 रूपया, 01 मोटरसाईकिल, 05 मोबाइल, 02 तास की गड्डी के साथ कुल 9 जुआ खेलते लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में दिघवारा थाना कांड सं0-387/24, दिनांक-27.10.24 धारा 11 बंगाल जुआ अधि० दर्ज कर घटना में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. राजेश प्रसाद, पिता मोती साह, साकिन थाना- हरनौत, जिला नालंदा
2. पंकज कुमार, पिता ब्रह्मदेव महतो, साकिन मानुपुर, थाना-दिघवारा, जिला- सारण।
3. अनिल राय पिता- परमेश्वर राय, साकिन मानुपुर, थाना-दिघवारा, जिला- सारण।
4.विशाल कुमार, पिता- स्व० रामजी राय, साकिन मानुपुर, थाना-दिघवारा, जिला- सारण।
5. मनोज राय, पिता- रामजी राय, साकिन- मानुपुर, थाना-दिघवारा, जिला- सारण।
6.परमात्मा कुमार, पिता- प्रयाग राय, साकिन मानुपुर, थाना-दिघवारा, जिला- सारण।
7. कामेश्वर महतो, पिता- पलटू महतो, साकिन मानुपुर, थाना-दिघवारा, जिला- सारण।
8. विनोद महतो, पिता- प्रहलाद महतो, साकिन मानुपुर, थाना-दिघवारा, जिला- सारण।
9. जय प्रकाश साह, पिता भीषण साह, साकिन मानुपुर, थाना-दिघवारा, जिला- सारण।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी 1. पु०अ०नि० रविशंकर कुमार थानाध्यक्ष दिघवारा थाना, 2. पु०अ०नि० राजकुमार सिंह, 3. पु०अ०नि० ओमप्रकाश सिंह, 4. प्र०पु०अ०नि० शेलेन्द्र कुमार 5. स०अ०नि० भोली दास 6. सि० सदानंद कुमार 7. सि० प्रभाकर कुमार 8. सि० रामानुज कुमार 9. सि० पंकज कुमार 10. गृहरक्षक ओमप्रकाश सिंह दिघवारा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।