पैक्स के लिए 9 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन!
20 अक्टूबर से शुरू होगा भागवत ज्ञान महायज्ञ।
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड के विभिन्न पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन 9 अक्टूबर को किया जाएगा। इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के गंगपुर सिसवन, चैनपुर मुबारपुर, बखरी, रामगढ़ भीखपुर, घूरघाट, सिसवा कला सहित 9 पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर 9 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा ।
20 अक्टूबर से शुरू होगा भागवत ज्ञान महायज्ञ।
सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सिसवन गांव में आगामी 20 अक्टूबर से भागवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। स्थानीय निवासी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि 20 अक्टूबर को कलश यात्रा निकालने के साथ ही भागवत ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत होगी। भागवत कथा 27 अक्टूबर तक होगी। 28 को पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मथुरा से आए कथावाचक रामभद्राचार्य जी भागवत कथा कहेंगे।
सांप काटने से युवक अचेत!
सिसवन थाना क्षेत्र के जयी छपरा गांव में सांप काटने से एक युवक अचेत हो गया। युवक स्थानीय निवासी राजेंद्र राम का पुत्र संतोष कुमार राम है। उक्त युवक का सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।