अलग अलग घटनाओं में कुल 5 घायल।
///जगत दर्शन न्यूज
सीवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो में कलावती देवी सहित अन्य शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को दिन के 2:00 बजे के करीब जानकारी दी।
बाइक के दुर्घटना में युवक घायल।
वही सिसवन थाना क्षेत्र के ही भागर गांव में बाइक के धक्के से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी शुभम कुमार यादव है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बुधवार को शाम के 5:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।