
बाइक से गिरकर दो युवक घायल।
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मार्ग पर बाइक से गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायल युवक स्थानीय निवासी हीरालाल साह का पुत्र सोनू कुमार साह व भरत महतो का पुत्र मुकेश कुमार महतो है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सांप काटने से एक चार बर्षीय बच्चा अचेत
सिसवन: थाना क्षेत्र के सरौत गांव में सांप काटने से एक चार बर्षीय बच्चा अचेत हो गया। बच्चा स्थानीय निवासी व्रह्मानंद प्रसाद का पुत्र आर्यन कुमार है। वह साथियों के साथ खेल रहा था, तभी उसे सांप ने डंस लिया। सिसवन रेफरलअस्पताल में कराया गया।
गांधी जयंती की तैयारी हेतु हुई बैठक।
बसंतपुर गांधी सेवा आश्रम में मंगलवार को गांधी सेवा ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट के सदस्य लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि प्रतिमा तथा स्मारक दोनो की रंगाई पुताई से लेकर बापू के जन्म दिवस पर बापू को प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जायेगा और बापू की प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि दी जाएगी।