सीडीपीओ ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: आंगनबाड़ी केंद्र के बेहतर संचालन को लेकर मांझी सीडीपीओ चंद्रकांति कुमारी द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संचालित करीब आधा दर्जन से अधिक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस बीच केंद्र संख्या 225,216,242,79,81,241,217 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति सहित अन्य खामियां पाया गया। इस पर उन्होंने सेविकाओ को फटकार लगाते हुए बच्चों की कम उपस्थिति सहित अन्य खामियों पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है।