राजस्व कैंप का आयोजन कर किया गया विभिन्न मामलों का निपटारा!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर मुबारपुर में राजस्व कार्य से संबंधित सुविधा उनके घर के आसपास ही उपलब्ध कराने हेतु हल्का वार राजस्व कैंप का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दिन के 10 बजे से लेकर 3 बजे के करीब तक सिसवन प्रखंड क्षेत्र चैनपुर मुबार पुर में राजस्व कैंप का आयोजन किया गया। राजस्व कैंप में आधार सीडिंग, राजस्व लगान वसूली, एल पी सी, दाखिल- खारिज, ई- मापी, अभियान, भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले, भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया गया।
सिसवन सांप काटने से मजदूर बेहोश।सिसवन थाना क्षेत्र के एक चिमनी पर काम करने वाले मजदूर को शुक्रवार को की दोपहर 1 बजे के करीब सांप ने डंस लिया, जिससे वह अचेत हो गया। मजदूर झारखंड के ओरिया जनकपुरी के गुप्ता उरांव का पुत्र सुरेश उरांव है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।