शराब पीने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
इस संबंध मे बताया जाता है कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर के मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। वही उसकी शराब पीने की पुष्टि होने के बाद गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया।