दुर्गा पूजा को लेकर थाना में हुई शांति समन्वय की हुई बैठक!
सिवान (बिहार): जिले के रघुनाथपुर थाना परिसर में रविवार को दिन के 3 बजे के करीब एक शांति समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमे शांतिपूर्वक दुर्गापूजा का त्योहार को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों और जाने माने लोगो के साथ अंचलाधिकारी प्रत्यक्ष कुमार एंव थाना प्रभारी सह इंसपेक्टर विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने दुर्गा पूजा को शांति पूर्वक मनाने की अपील करते हुए कहा कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं पूजा पंडाल के पास असामाजिक तत्त्वों और मनचलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
गयासपुर में बनेगा भव्य पंडाल।
सिसवन: दशहरा पूजा के अवसर पर सिसवन प्रखंड के गयासपुर में दशहरा पूजा के अवसर पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में समिति के संचालक द्वारा रविवार को 11 बजे करीब जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसको लेकर कार्य काफी तेजी से कराए जा रहे हैं।
सिसवन सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा सिसवन प्रखंड से हो कर गुजरने वाली सरयू नदी का जलस्तर गंगपुर सिसवन में बढ़ने लगा है। रविवार को जलस्तर 55.66 मीटर रिकॉर्ड किया गया।हालांकि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है।
सिसवन बाइक से गिरकर युवक घायल।सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन चैनपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिर कर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी राजकुमार सोनी का पुत्र गोलू कुमार है। रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
सिसवन मारपीट की घटना में युवक घायल।सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर ट्रेनवां गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी राजेश यादव का पुत्र आयुष यादव है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।