विधायक ने की अधिकारियों के साथ बैठक, त्वरित गति से कार्यों को पूरा करने का दिया निर्देश!
सारण (बिहार): संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: छपरा विधायक डॉक्टर सी. एन. गुप्ता ने गुरुवार को पथ निर्माण विभाग, राज्स्व विभाग, बुडको, नगर निगम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी तालमेल के साथ विभागों को कार्य करने का निर्देश देते हुए दशहरा के पहले काम का रिजल्ट दिखाने का निर्देश दिया।
बता दें कि विभाग के अधिकारियों के साथ ब्रह्मपुर श्याम चक NH 19 पर जल-जमाव का निरीक्षण विधायक ने विगत दिनों विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ किया था। वहीं विधायक ने जनता की परेशानी को दशहरा के पहले दूर करने का स्पष्ट दिशा निर्देश दिया। इस दौरान विधायक ने बुडको द्वारा नाला बनाकर आदर्श कॉलोनी के नाला को मुख्य सड़क से जोड़ने का निर्देश दिया।
उक्त मौके पर मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ,कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग अनुज कुमार, कुमारी आंचल सदर सीओ, आनंद कुमार सहायक अभियंता बुडको, विकाश कुमार सहायक अभियन्ता नगर निगम, जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, दीप शिखा सहायक अभियंता, कृष्णा शर्मा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, राज किशोर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।