साहिब दरबार के वार्षिक महोत्सव में हुए कई धार्मिक कार्यक्रम!
सिवान (बिहार): वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ साहेब बाबा की पूजा अर्चना करते हुए साहिब दरबार आश्रम बिलरियागंज आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस संबंध में सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर धाम के साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य सरकार जी ने जनकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्री साहेब बाबा के अनुयायियों गुरु और शिष्य के परंपरा के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि श्री साहेब बाबा कल्पवृक्ष है, जिसके सान्निध्य में बैठने पर व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।श्री साहेब बाबा का जीवन एक आदर्श है, जिससे संसार के प्रत्येक मनुष्य को सत्य कर्म के राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है। वही आयोजन कर्ता के रूप हरी सोनकर,गुलाब यादव उपस्थित रहें।
आयोजन के दौरान राष्ट्रीय संत धर्म प्रचारक क्रांतिकारी नागा बाबा जी महाराज, मुन्ना बाबा, श्री श्री 108 श्री तारकेश्वर दास जी महाराज, श्री श्री 108 श्री मुरारी दास जी महाराज, श्री श्री 108 श्री बालक दास जी महाराज, आचार्य पं. संतोष द्विवेदी, अशोक गुप्ता, गुलाब बाबा, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, राम अवतार, जोखन गुप्ता, अनिल, अरविन्द, हरी ओम गोविन्द जी, भजन गायिका मंदाकनी मिश्रा, भजन गायक पं.हिमांशु पाण्डेय, डाक्टर संजीव सिंह छोटू, जय प्रकास जी सहित कई महात्माओं ने भाग लिया।
संकीर्तन का हुआ आयोजन
वहीं सिसवन प्रखंड के गयासपुर धाम सहित कई गांव में रविवार को 9 बजे के करीब संत महात्माओं द्वारा गांव भ्रमण करते हुए संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य सरकार जी के द्वारा की गई।