शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गयासपुर गांव के रहने वाले तूफानी मिया के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपि पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।