लंबित मामले में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटी लोगों को किया गिरफ्तार।
बताते चले की सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भिखपुर गांव के रहने वाले कमल देवराम के रूप में हुई है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव के रहने वाले अंगद प्रसाद उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायलय भेज दिया।