विदाई समारोह में भावुक हो गए प्रखंड कृषि पदाधिकारी!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामकिशोर शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार की दोपहर ई किसान भवन में एक समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि मेहनत और शालीनता के साथ वे हर व्यक्ति के लिए आदर्श हैं। अपने दायित्वों का बड़ी खूबसूरती के साथ निर्वहन किया। जिससे भी मिले, प्रेम और अपनत्व के साथ मिले। भारी से भारी कार्य हंसते-हंसते पूरा कर लेते हैं।वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को भेंट स्वरूप अंग वस्त्र के अलावा काफी उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर वे भावुक नजर आए तथा सभी को उनके साथ बिताए लम्हे को याद करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।