अलग-अलग घटनाओं में 5 घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर बाइक के धक्के से दो बच्चे घायल हो गए। घायलों में थाना क्षेत्र के भागर गांव के राजू यादव का पुत्र 3 वर्षीय से जयकुमार व मांझु थाना क्षेत्र के मटियार गांव के उस्मान का पुत्र ओहेब शामिल है। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सांप के डसने से युवक अचेत!
सिसवन प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव में सांप के काटने से एक युवक अचेत हो गया। युवक पिपरा निवासी अवधेश पांडेय का पुत्र निशांत पांडेय है। वह खेतों की ओर शौच के लिए गया था, तभी उसे सांप ने डंस लिया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
अलग-अलग मारपीट में दो महिलाएं घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलो में ग्यासपुर के मुकद्दर खान की पत्नी अफसाना खातून तो दूसरी और मोरवन में आपसी विवाद में दीपक कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी घायल हो गई। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।