भू सर्वेक्षण जागरूकता शिविर में लोगों को मिली आवश्यक कागजातो की जानकारी!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भू सर्वेक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में बारी-बारी से जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को माँझी प्रखंड के दाउदपुर पंचायत भवन परिसर में मुखिया अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के नेतृत्व में भू सर्वेक्षण कार्य शुरू करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में आए सैकड़ो भूमि धारकों और किसानों को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं उनकी टीम ने भू सर्वेक्षण को लेकर जरूरी कागजातों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान पंचायत के भू धारियों को फार्म भरने तथा इससे सम्बंधित जानकारी लोगों को दी तथा उनकी समस्याएँ भी सुनी। शिविर में प्रखंड के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रौशन कुमार ने विशेष भू सर्वेक्षण की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से बताया। जागरूकता शिविर में एएसओ सुशांत राज, अमीन नीतीश कुमार, अंशु कुमार, सूर्यकांत कुमार, सचिन कुमार सहित पंचायत के सरपंच शिवजी सिंह, अजय सिंह, शैलेश सिंह, कन्हैया यादव, अशोक राम, दिलीप प्रसाद, केदार यादव, अप्पू तिवारी आदि पंचायत के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं मुखिया ने बताया कि सर्वे टीम के द्वारा दाउदपुर पंचायत भवन पर भू सर्वे कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर लोगों को जगरुक किया गया, जिसमें लोगों को भू सर्वेक्षण से संबंधित जानकारी दी गई है।