गोपालगंज में हुआ देह व्यापार का खुलासा! दो गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
गोपालगंज (बिहार): गोपालगंज में देह व्यापार का मामला सामने आया है। इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने ही पर्दाफाश किया है।
इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस निरीक्षक सदर अंचल राजेश कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस व नारायणी टीम ने साधु चौक स्थित गंगा नर्सरी के समीप एक घर में छापेमारी किया है। इस दौरान 2 महिला और दो पुरुष सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं मौके पर उनके पास से एक मोबाइल फोन, चार कंडोम भी जब्त किए गए है। इसकी जानकारी गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी।