चैहल्लुम व महावीरी झंडा के दौरान अश्लील गाना, डीजे व आर्केस्ट्रा पर पूर्णतः प्रतिबंध!
सिवान (बिहार): जिले के हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी पर्व चैहल्लुम एवं महावीरी झंडा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार की उपस्थिति में किया गया। जहां इस बैठक में प्रखंड, नगर व थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी चैहल्लुम व महावीरी झंडा के दौरान अश्लील गाना, डीजे व आर्केस्ट्रा पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
मारपीट में दो लोग घायल!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में भरवलिया गाँव निवासी बीरबल राम की पत्नी छठी देवी व स्वर्गीय फुलेना राम का पुत्र विष्णु राम शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।