ब्रह्म बाबा के सुख जाने से लोगों में दुख और भय!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले में माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला गाँव में सार्वजनिक स्थल पर सौ साल से अधिक का पीपल वृक्ष (ब्रह्म बाबा) के सुख जाने से लोगों में दुख है। दरअसल इस ब्रह्म को सैकड़ो लोग पूजते थे, वहीं कुछ लोगों को तो पूजा पाठ करने में असुविधा होने लगी है और कुछ लोग तो किसी अनहोनी के आशंका से ग्रसित हो चुके है। वहीं अब कुछ लोगों का कहना है सभी लोगों को जल्द ही एक बैठक करके इसका निंदान करना चाहिए।
इस संबंध में गोबरही पंचायत के पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस पर जल्द ही सभी के साथ बैठक कर सकारात्मक निदान किया जाएगा। उक्त मौके पर सेवा निवृत्त शिक्षक देव लाल प्रसाद, शिक्षक त्रिगुणा सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।