आज रैयतों के स्वामित्व, स्व घोषणा, वंशावली की जानकारी देंगे अमरेन्द्र!
सारण (बिहार): संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त योजना के अन्तर्गत भुसौव पंचायत में आज ग्राम सभा का आयोजन किया गया है।
अमरेन्द्र कुमार विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनियापुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत बनियापुर प्रखंड के भूसौव पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। ग्राम सभा के आयोजन के प्रचार-प्रसार एवं स्थल स्थानीय मुखिया द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
ग्राम सभा में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के सहायक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार द्वारा रैयत के कर्तव्य के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। जानकारी में वे प्रपत्र -2 में रैयत द्वारा सवामित्व व धारित भूमि कि स्व - घोषना हेतु प्रपत्र एवं प्रपत्र 3(1) वंशावली के बारे में भी बताएंगे।
इसके अलावा रैयतों को भूमि से सम्बंधित विषय एवं उसका समाधान हेतु सुझाव भी प्रपत्र -1 से प्रपत्र - 21 के बारे में बताएगें । ग्राम सभा में ही प्रपत्र -2 एवं प्रपत्र -3(1) को रयतों द्वारा भरने की सामान्य जानकारी भी देंगे। रैयतों द्वारा आवश्यक कागजात जिसे संलगन करके जमा करना है के बारे में भी जानकारी देंगे।