शादी की नीयत से अपहृत महिला बरामद!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): शादी की नीयत से अपहरण हुई महिला को सिसवन थाना पुलिस ने किया बरामद। सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के अपहरण होने का मामला उनके पति के द्वारा सिसवन थाने में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अपहरण हुई महिला को छपरा से बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई।