जदयू नेता निरंजन सिंह ने विश्व शांति के लिए मैहर में किया पूजा अर्चना!
सारण (बिहार): सारण जिले के जदयू नेता निरंजन सिंह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले के पवित्र मा शारदा मंदिर में पूजा अर्चना किया।
उक्त मौके पर उन्होंने बताया कि अभी पूरे विश्व में अशांति फैली हुई है। सबकी सांसे बंगला देश में हो रहे राजनीति उथल पुथल तथा उग्र आंदोलन पर टिकी हुई है। विश्व पटल पर शांति कहीं नहीं है। इस स्थिति में अब मां हम सबकी रक्षा करें, इसके लिए हमने मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में पूजा अर्चना किया। साथी माँझी प्रखण्ड की जनता की सुख और समृद्धि के लिए भी हमने पूजा अर्चना किया। हमे उम्मीद है के मैहर वाली माता हमारे आने वाले विपत्तियों से भी हमारी रक्षा करेंगी। इस दौरान आयुष सिंह परमार, संदीप यादव और शुभम सिंह मौजूद रहे।