शराब पीने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के चैनपुर से शराब पीने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर से शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर के रहने वाले पिंटू सोनी, आकाश सोनी तथा विजय सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।