रेफरल अस्पताल गार्ड के सुपरवाइजर बाइक दुर्गंघटन में भीर रूप से घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिवान सिसवन मुख्य मार्ग पर चांदपुर काली मंदिर के सामने बाइक से गिरकर रेफरल अस्पताल गार्ड के सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बघौना निवासी शिवमंगल सिंह का पुत्र सुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह अस्पताल से अपने घर बघौना वापस लौट रहे थे, तभी असंतुलित होकर गिर गए। स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाए। जहां इलाज किया गया।