साइंस, मैथमेटिक्स और इंग्लिश ओलंपियाड में छात्रों ने बिखेरा जलवा!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड के मधवापुर स्थित गुरूकुल शिक्षा निकेतन मे गुरुवार को गुरूकुल ओलंपियाड का आयोजन किया गया। जिसमें साइंस, मैथमेटिक्स और इंग्लिश ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधालय के छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
उक्त मौके पर विद्यालय के निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि ओलंपियाड को दो ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप ए मे कक्षा एक से कक्षा चार एवं ग्रुप बी कक्षा पांच से कक्षा सात तक के बच्चे शामिल किए गए थे। ग्रुप ए से कक्षा एक की अंशु कुमारी प्रथम, दुसरे शिवम कुमार एवं तीसरे स्थान पर अनमोल कुमार रहे। वहीं ग्रुप बी से प्रथम स्थान कक्षा सात के अश्विनी कुमार, दुसरे स्थान पर कक्षा सात के अनमोल कुमार सिंह एवं तीसरे स्थान पर कक्षा चार की अश्विका सिंह रही।