साप्ताहिक जनता दरबार, मामले का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन!
सिवान (बिहार): जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के एमएच नगर थाना परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार अंचलाधिकारी उदयन कुमार सिंह के नेतृत्व में व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार के उपस्थिति में की गई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आधा दर्जन मामले जनता दरबार में पहुंचे। कुल 04 फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ता अतिक्रमण, भूमि बंटवारा आदि से संबंधित मामले को जनता दरबार मे लाए थे। जहां द्वय अधिकारियों ने संबंधित वादी व प्रतिवादी के बात सुन कागज जांचोपरांत सभी मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। हालांकि क्षेत्र में दर्जनों भूमि विवाद, रास्ता अतिक्रमण आदि के मामले पेंडिंग है। जहां वादी व प्रतिवादी को ससमय नोटिस नही मिलने के कारण जनता दरबार में उपस्थित नही हो पाते है। मौके पर अंचल कार्यपालक सहायक मोहम्मद वसीम सहित अन्य उपस्थित थे।