संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का किया समर्थन, आम जीवन रहा ठप!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से किया गया भारत बंद का समर्थन, कटिहार के कई जगहों पर समिति की सदस्यों के द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से कटिहार के कई जगहों पर भारत बंद का समर्थन किया गया। इसके साथ ही संगठन के सभी सदस्य सड़क पर आवा गमन को बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे। पूरे देश के साथ कटिहार में भी भारत बंद का असर देखा गया। बंद के कारण बजारे बिल्कुल सूनी पड़ी थी। लोगों का आवागमन ठप था। प्रदर्शन कर रहे लोग अपनी मांग को पूरी करने के लिए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे थे।