थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर किए जाए जमीनी मामलों का निपटारा!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार। रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े तीन विवाद का निपटारा किया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवादो निपटारा किया गया। वहीं जिले का नौतन थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर 5 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें 2 मामलों का निष्पादन किया गया।
उक्त मौके पर अंचलाधिकारी शशि कुमारी के नेतृत्व में थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर आपसी बंटवारा, रास्ते का विवाद, अवैध अतिक्रमण आदि भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न मामलों का निष्पादन किया जाता है। इसी उद्देश्य से शनिवार को अंचलाधिकारी शशि कुमारी के नेतृत्व एवं थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान की मौजूदगी में थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आपसी बँटवारा व रास्ते का विवाद सहित पांच मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान दो मामलों का निष्पादन कर दिया गया; जबकि अन्य मामलों में कागजात के साथ अगले थाना दिवस पर जनता दरबार में उपस्थित होने की बात कही गई। इस दौरान अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा मामलों के पक्ष-प्रतिपक्ष के लोग सहित अन्य लोग मौजूद थे।