आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक महिला घायल!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भिखपुर गांव में मारपीट की घटना में महिला हुई घायल। सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला भिखपुर गाँव निवासी नीरज कुमार की पत्नी काजल देवी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।