ताजपुर का नया पुल है जर्जर! जारी है भारी वाहनों का आवागमन! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: ताजपुर में दहा नदी पर बने पुल की स्थिति जर्जर व भयावह हो चुकी है। पुल में जगह-जगह दरारें पड़ गई है। वहीं पाया नंबर 1 से लेकर तीन तक में दरारें पड़ गई है। इसके कारण वर्षो पहले जिला के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से विभाग द्वारा पुल पर बड़े वाहनों के आगमन पर रोक लगा दी गई थी और साथ ही पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दिया गया था, लेकिन अब वह भी हट गया है और भारी वाहनों का भी आवागमन होता है। वहीं भारी वाहनों के आवागमन होने से पुल भी हिचकोले मारता है।
वहीं अभी तक पुल के निर्माण या मरम्मती की दिशा में विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं अब बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगने के बावजूद भी आवागमन होने से क्षेत्रीय लोगों में बड़ा हादसा होने खतरा बना हुआ है।
बताते चलें कि इसी पुल के रास्ते बड़े वाहन भी जाया करते है, लेकिन अब स्थिति पहले को तरह नही है और यह अधिक भयावह हो चुकी है। कब यह पुल गिर जाएगा कोई ठीक नही है। क्योंकि इस टूटे हुए पुल के रास्ते बड़े वाहन भी जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को अनदेखा कर चलने लगे हैं। और तो और इस पर स्टैंड की तरह हमेशा छोटी और बड़ी दर्जनों गाड़ियाँ भी लगी रहती है। भार क्षमता से अधिक के लोड से बड़े हादसे को टाला नही जा सकता है।
समस्या सिर्फ इतनी ही नही है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय उक्त पुल के दोनों तरफ दो दर्जन से भी अधिक की संख्या में मुर्गा मिट और मछली की दुकान सज जाती है, जहाँ उक्त पुल पर सैकड़ो खरीददारों की भीड़ लगी रहती है। उस समय सैकड़ो की संख्या में ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।हादसे में क्या होगा यह बताना मुस्किल है। वहीं लोग कहते है कि स्वच्छ सुंदर पुल पर कचड़ा फैला हुआ रहता है। गन्दगी फैली रहने से सभ्य लोगो का पुल पर आना जाना गुनाह बन गया है। वही स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।