अलग अलग घटनाओं में दो लोग घायल!

/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले में सिसवन प्रखंड के हुसैन बंगरा में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र हुसैना बंगरा गांव निवासी नागेंद्र यादव के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे सिसवन के रेफरल अस्पताल में लाया गया, जहां पर उन की मरहम पट्टी की गई।
वहीं इसी प्रखण्ड क्षेत्र के गयासपुर मठिया गांव में आवारा पशु की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान ग्यासपुर मठिया गांव निवासी श्री दयाल के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें सिसवन के रेफरल अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी मरहम पट्टी की गई।