रसूलपुर ट्रिपल मर्डर: महज एक घंटे में हुआ खुलासा! प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, दो अभियुक्त भी गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई। प्रेम प्रसंग में हुए रसूलपुर के धानाडीह तिहरे हत्या मामले का सारण पुलिस ने किया खुलासा! उक्त ट्रिपल मर्डर के दो मुख्य अभियुक्त मात्र एक घंटे के अन्दर गिरफ्तार। अपराधियों ने अपराध कबूला। वही बताया जा रहा है कि सारण पुलिस द्वारा इन्हे जल्द सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा।
बीते रात डायल-112 के द्वारा सारण पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रसूलपुर थाना अंतर्गत धानाडीह गाँव में तारकेश्वर सिंह उर्फ़ झाबर सिंह के मकान के छत पर 3 लोगो को किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस दल द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। जांच के क्रम में मृतक के रूप में तारकेश्वर सिंह उर्फ़ झाबर सिंह एवं इनके दो नाबालिक बेटी की पहचान की गई व जख्मी हालत में तारकेश्वर सिंह की पत्नी मिली, जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तारकेश्वर सिंह की पत्नी के बयान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर रसूलपुर के ही दो अभियुक्त सुधांशु कुमार उर्फ़ रौशन (पिता- संतोष राम) और अंकित कुमार (पिता- सुनील राम) को हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लिए दोनों अभियुक्तों द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार किया गया है और इनके हाथ पर किसी धारदार हथियार से बने जख्म भी मिले हैं और खून लगे कपडे भी मिले हैं, जिसे FSL जांच हेतु जप्त किया गया है। घटना मे प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है, जिसके बाद दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना कारित करने का प्रथम दृष्टया कारण सुधांशु कुमार उर्फ़ रौशन और मृतिका के बीच प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। शवों को अन्त्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल छपरा भेजा गया है। घटनास्थल पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।