नीलगाय से टक्कर खाकर एक व्यक्ति घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): नीलगाय से टक्कर खाकर एक व्यक्ति गिरा हुआ घायल। सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर नीलगाय से टक्कर खाकर एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रहने वाले मुन्ना पाठक के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई। बताया जा रहा है कि मुना पाठक अपने ससुराल से वापस आ रहे थे तब यह दुर्घटना घटी।