छिनतई कांड का हुआ सफल उद्भेदन! हथियार के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार!
सारण (बिहार): भेल्दी थाना द्वारा मकेर थानान्तर्गत हुए दो छिनतई कांड का सफल उद्भेदन करते हुए ti। अपराधियों को सारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सारण पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विगत 1 मई को मकेर थानान्तर्गत सा० जगदीशपुर से अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से चेन और 9000 रुपया छिनतई की घटना कारित की गयी थी। पुनः दिनांक- 03.06.2024 को मकेर थानान्तर्गत सा०- माली टोला आरा मिल के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से डाक्यूमेंट्स व दवाई वाला बैग छिनतई की घटना कारित की गयी थी। इन दोनों कांडो का मकेर थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसन्धान के क्रम में मकेर थाना के सहयोग से भेल्दी थाना पुलिस दल द्वारा रात्रि गश्ती- सह- विशेष छापामारी के क्रम में संदिग्ध तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के क्रम में हिरासत में लिए गए युवकों द्वारा मकेर थानान्तर्गत घटित दोनों छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है व इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई दो देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस, दो फाइटर पंच, दो चाकू व तीन मोबाईल को बरामद किया गया। इसके बाद, तीनों अपराधियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में भेल्दी थाना कांड संख्या- 220/24, दिनांक - 03.07.2024, धारा- 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर घटना में संलिप्त अन्य अपराधियो की गिरफ़्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष पु०अ०नि० संदीप कुमार भेल्दी थाना, पु०अ०नि० संजय कुमार झा, स०अ०नि० मुनचुन कुमार, भेल्दी थाना, थानाध्यक्ष पु०अ०नि० रविरंजन कुमार मकेर थाना एवं भेल्दी थाना के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1. विक्रम कुमार उपाध्या उर्फ़ रौशन, उम्र 20 वर्ष, पिता- विंध्याचल उपाध्या, सा०- लछी केतुका, थाना- अमनौर, जिला- सारण
2. सचिन कुमार शर्मा, उम्र 19 वर्ष, पिता मुन्ना शर्मा, सा० बी पिपराही, थाना- अमनौर, जिला- सारण
3. मो० सागर उर्फ़ रमजान, उम्र 19 वर्ष, पिता मुस्लिम, सा०- भाथा सोनहो थाना भेल्दी, जिला- सारण