गुरुवार को मिलेगा 10 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियोजन पत्र!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): समाज कल्याण विभाग के तहत समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत सारण जिला में उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध 37 महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियोजन किया गया है। इनमें से 21 महिला पर्यवेक्षिकाओं को उनके दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत पहले ही नियोजन पत्र दिया गया है। इनमें से 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं ने योगदान भी दे दिया है। वहीं बाकी 10 अन्य नियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। इन सभी- किरण कुमारी, प्रिती सिंह, पूर्णिमा कुमारी, खुशबू कुमारी, सुधा कुमारी, सरिता कुमारी, कुमारी अम्बालिका, श्वेता कुमारी, निर्मला देवी एवं ममता कुमारी को गुरुवार को नियोजन पत्र वितरित किया जायेगा।
शेष 6- कुमारी श्वेता सिंह, बबीता कुमारी, किशोर प्रसाद सुमना, अर्चना देवी, विजया रानी एवं कुसुम शर्मा के दस्तावेजों का सत्यापन प्रक्रियाधीन है, सत्यापन पूरा होने के उपरांत इन्हें नियोजन पत्र दिया जायेगा।