कोर्ट मैरिज करने पहुंचे लड़का लड़की, तभी हो गया हाई वोल्टेज ड्रामा!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कोर्ट मैरिज करने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, लड़के के माता-पिता ने शादी से किया इनकार, लड़की वालों ने सड़क पर जमकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा। हाई वोल्टेज ड्रामे के बारे में लड़की के पिता अनिल पासवान ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी इस लड़के से कराने के लिए कटिहार कोर्ट पहुंचे थे। जहां लड़के के परिजन वहां पहुंचे और इस शादी से इनकार करते हुए लड़के को मारपीट कर ले जाने लगे। जिसे लेकर यह हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि हसनगंज के रहने वाली पूर्णिमा और सुमित को पढ़ाई के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के बगैर जी नहीं पा रहे थे। इधर पूर्णिमा के पिता ने उसकी शादी किसी और जगह तय कर दी। सभी कुछ फाइनल हो गया था और कुछ ही दिनों में पूर्णिमा की शादी होने वाली थी। इधर सुमित पूर्णिमा की शादी होते नहीं देख पा रहा था। उन्होंने पूर्णिमा के साथ बिताए गए पल के फोटो को लड़के वाले को भेज दिया। जिसके कारण पूर्णिमा की शादी टूट गई, जिससे सुमित काफी खुश हो गया और वह खुद पूर्णिमा से शादी करने कटिहार कोर्ट पहुंचा था। इस दौरान पूर्णिमा के परिवार वाले भी राजी हो गए। वे लोग भी इस शादी को करने के लिए कटिहार कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन तभी सुमित के माता-पिता को इस बात का पता चला तो वे लोग भी कटिहार कोर्ट पहुंचकर सुमित को मारपीट कर ले जाने लगे। उन्हें यह शादी मंजूर नहीं थी। लड़के के घर वाले और लड़की के घर वालों के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसी दौरान पुलिस की एंट्री हुई और मामला शांत हुआ।