अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिवान जिले के दरौली थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलहुं गांव में छापेमारी अभियान चलाया जिसमे पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार लोगों की पहचान सत्येंद्र बिन और सुदामा बिन के रूप में हुई है। वहीं दरौली पुलिस ने उनके पास से एक हथियार, सात गोली का खोखा और एक बाइक भी बरामद किया गया है। बताया जाता है कि उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर बलहू गाँव में हुई थी। वहीं गिरफ्तारी के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।