मारपीट की घटना 6 महिलाएं घायल!
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में छह महिलाएं घायल हो गई। घायलों में स्थानीय निवासी नामी महतो की पत्नी चिंता देवी, उसकी पुत्री अनिमा कुमारी, अनिता कुमारी, नीतू कुमारी के आलावा राजू महतो की पुत्री रीमा कुमारी व प्रियंका कुमारी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।