हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना में दर्ज हत्या कांड संख्या 220/23 के फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिसवन पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर लेवाड़ी गांव के रामप्रवेश यादव के पुत्र सतीश यादव, विजेंद्र यादव के पुत्र पंकज कुमार यादव, जयशंकर यादव के पुत्र विक्की कुमार यादव के रूप मे हुई है। इस संबंध में सिसवन पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी बीते एक वर्ष से फरार चल रहे थे। इन पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।