बड़हर: विटामिन का भंडार, रोगों से रखता है दूर!
गर्मी के दिनों में पाया जाने वाला बड़हर काफी स्वादिष्ट फल है उसका अचार भी बनाया जाता है। पकने पर इसका स्वाद काफी मीठा होता है।
बड़हर -- विलुप्त होता मौसमी फल है। पहले के जमाने में लोग हाल चाल लेते हुए ग्रामीण परिवेश में पूछते थे "कैसे है," तब जबाब यह होता था कि"अरहर बरहर खा रहे है"बड़हर का फलदार वृक्ष आप देखें हो या ना देखें हो , पता नहीं । परंतु लगता है, अब हम सभी अंतिम पीढ़ी है , जो इसका रसास्वादन कर रहें हैं। फैलता कंक्रीटों मकान और चौड़ी होती सड़कों के बीच कटता जंगल के बीच यह फल अब विलुप्त हो रहा है। इसका फल गोल आकार का या बेडौल होता हैं। हरे रंग का कच्चा फल पकने पर पीला हो जाता है जिसे खाया जाता है। इसके अन्दर छोटे-छोटे कोए होते है।
आम और जामुन के मौसम में भारत के तमाम गांवों में यह फल अब कभी कभार ही दिखाई पड़ता है जिसकी चर्चा उतनी अधिक नहीं होती है। हालांकि बड़हर के फल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ सेहत के लिए उपयोगी तमाम मिनरल्स आदि पाए जाते हैं। इस फल को विटामिन का भंडार भी माना जाता है। आप भी जरुर खाइये...... एक दिन ही सही।
आइए जाने इसके फायदे.....
1. लिवर के लिए है फायदेमंद
बड़हल का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बड़हल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें डायटिक फाइबर और पॉली फिनॉल्स जैसे तत्व होते हैं जो कैंसर, डायबिटीज, मोटापा और दिल से जुड़ी बीमारियों में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। जो लोग नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं उन्हें लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
2. आंखों की समस्याओं में फायदेमंद
बड़हल का सेवन आंखों के लिए रामबाण माना जाता है। आंखों से जुड़ी कई समस्याओं में इसका सेवन बहुत फायदे वाला होता है। अगर आप नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं तो इससे आपके आंखों की रौशनी भी तेज होती है। बड़हल में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद उपयोगी होता है। इसके सेवन से रतौंधी जैसी समस्या में बहुत फायदा मिलता है...
3. बालों के लिए फायदेमंद
बड़हल का सेवन बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चूंकि बड़हल में विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा होती है। ये विटामिन्स बालों के लिए टॉनिक का काम करते हैं। विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा वाले बड़हल का सेवन करना बालों के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। इसके सेवन से बाल मजबूत और घने होते हैं।
4. बड़हल स्ट्रेस कम करने में फायदेमंद
बड़हल के सेवन से स्ट्रेस और चिंता की समस्या में भी फायदा मिलता है। अगर आप इए नियमित रूप से अपने डाइट में शामिल करते हैं तो इसके सेवन से स्ट्रेस का लेवल कम करने में फायदा मिलेगा। इसमें मौजूद तत्व शरीर को उर्जा देते हैं और चिड़चिड़ापन से भी दूर रखते हैं।
5. शरीर में खून की कमी पूरा करने में फायदेमंद
बड़हल में मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरा करने में बेहद उपयोगी माने जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं तो यह आपको शरीर में खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचाने का काम करेगा। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व खून को साफ करने का काम भी करते हैं।
इसके अलावा बड़हल के सेवन से होने वाले कई अन्य लाभ भी हैं। बड़हल में मौजूद एंटी एजिंग तत्व आपके स्किन को जवान रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आयुर्वेद में बड़हल को तमाम गुणों वाला बताया गया है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जाता है।