डीटीओ ने ओभारलोडिंग वाहनों से करीब ढाई लाख का काटा चालान!
सारण (बिहार): छपरा-सीवान राष्टीय राज्य मार्ग पर दाउदपुर स्टेट बैक के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में ओभारलोडिंग वाहनों के खिलाफ संघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आधा दर्जन से ऊपर वाहनों से करीब ढाई लाख का चलाना काट कर ओभरलोडिंग के नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इससे वाहन चालकों में आफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस बीच जांच की सूचना मिलने पर कई वाहन इधर-उधर गाड़ी खड़ा कर चालक फरार हो गए तो कई ने रूट बदल लिया।
गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच अभियान चलाया। इस बीच सात वाहनों को क्षमता से अधिक लोडिंग पाए जाने पर जुर्माना का चालान काटा गया। वाहनों में कई ट्रक और पिकअप वैन शामिल है, जिसमें तय सीमा से अधिक भार पाया गया है। इस बीच करीब ढाई लाख से ऊपर का की राशि चलाना काटा गया है। ओभारलोडिंग मामले में विभिन्न तरह के सामान लेकर जा रही छोटे बड़े वाहन शामिल है, जिनको ओभरलोडिंग नियमों की अनदेखी में चलान काटा गया है।