महिला का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सारण साइबर थाना द्वारा सोशल मीडिया पर महिला के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले युवक को सारण पुलिस ने किया गया गिरफ्तार। शुक्रवार को सारण साइबर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि रूपक कुमार उर्फ़ दीपेश कुमार, उम्र- 28 वर्ष, पिता- स्व० उपेन्द्र सिंह, सा०- बगौछिया, थाना- जनताबाज़ार, जिला- सारण द्वारा एक विवाहिता का गंदा / अश्लील फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सारण साइबर थाना कांड संख्या -157/24, दिनांक 16.05.24, धारा 354 (A)/ 354(B)/ 354(C)/500/506/507/509 भा0द0वि0 एवं 66(E), 67,67(A) IT एक्ट दर्ज किया गया था | गुरुवार को सारण साइबर थाना द्वारा काण्ड के नामजद अभियुक्त 1. रूपक कुमार उर्फ़ दीपेश कुमार, उम्र- 28 वर्ष, पिता- स्व० उपेन्द्र सिंह, सा०- बगौछिया, थाना- जनता बाज़ार, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया है।
इस गिरफ्तारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना श्री अमन, पु०अ०नि० निरंजन कुमार (साईबर थाना) के साथ दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल रहे।
निवेदन
सारण पुलिस सभी से निवेदन करती है कि सोशल मीडिया (Facebook, Instagram Youtube, Twitter/X) पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, हिंसक, भ्रामक बाते एवं अफवाह नहीं फैलायें। ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है। सारण सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर ऐसे असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार ऐसे लोगो को चिन्हित कर तुरंत कार्रवाई करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है।