मारपीट की घटना में पति-पत्नी घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। घायलो ग्यासपुर निवासी जितेंद्र दुबे का पुत्र विपुल कुमार दुबे व विपुल कुमार की पत्नी चंदा कुमारी शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।