हरे राम सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस!
लोगों ने लिया वृक्षारोपण का शपथ!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: हरे राम सेवा संस्थान छपरा के संरक्षक और सीएमएपी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर अनंत सिंह जेलियांग और उनकी टीम ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के संस्थापक डॉ. अनंत सिंह ने हर साल एक वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात वृक्ष रोपण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी जिम्मेदारी आज सिर्फ एक वृक्ष लगा कर पूर्ण नहीं होगी, बल्कि हमे अपने लगाए हुए पौधों का निरंतर सेवा करना होगा और यह निरन्तर सेवा अपने संतान की सेवा करने जैसा होगा।
इस वृक्षारोपण अभियान में डॉ संजय कुमार सिंह, रोहित सिंह, अमृत राज, गौरव ओझा, अंकुर रौनियार, सौरभ पाण्डेय, अविनाश पाल, निखिल प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, देवब्रत राय, रोहित वर्मा, सुनील कुमार यादव, पवन साहू, सत्यम, जयंत यादव, प्रत्युष सिंह, आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।