आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक महिला घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार के वार्ड नंबर 3 में एक आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला चैनपुर बाजार निवासी क्यामुद्दीन शेख की पुत्री फूलजहां खातून है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।